Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

फूल मोहम्मद हत्याकांड मामला, सभी 30 दोषसिद्ध आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल में बहुचर्चित तत्कालीन मानटाउन सीआई फूल मोहम्मद के हत्याकांड मामले में 18 नवम्बर को न्यायालय द्वारा सभी दोषसिद्ध 30 आरोपियों को सजा सुनाई। एडवोकेट अब्दुल हासिब ने बताया कि गत 17 मार्च 2011 की शाम सूरवाल में दाखा देवी हत्याकाण्ड के संबंध में विभिन्न मांगो को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान युवक राजेश बाडोलास द्वारा पेट्रोल से स्वयं को आग लगाकर टंकी से कूदकर जान दे देने के बाद हुए उपद्रव में तत्कालीन मानटाउन सीआई फूल मोहम्मद को जिंदा जला दिये जाने की घटना के मामले में शुक्रवार 18 नवम्बर को 11 साल 8 माह बाद एससी एसटी कोर्ट की विशेष जज पल्लवी शर्मा ने सजा के बिंदुओं पर सुनवाई पूरी कर 400 पेज के फैसले में सजा का एलान किया।

 

 

Phool Mohammad murder case

 

इस मामले में अभियोजन पक्ष सीबीआई और परिवादी पक्ष की ओर से मृत्यु दण्ड और 3/4 पीडीपी एक्ट में जुर्माना से दंडित किए जाने की मांग की गई थी। विशेष जज द्वारा सभी 30 आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ अलग-अलग धाराओं में जुर्माना और सजा से दंडित किया। उन्होने बताया कि कोर्ट द्वारा तत्कालीन सीओ सिटी महेन्द्र सिंह जो घटनास्थल के कामंडिंग ऑफीसर थे को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 1 लाख 67 हजार रूपये जुर्माने से दण्डित किया।

 

Phool Mohammad murder

 

वहीं दोषी बनवारी पर 1 लाख 87 हजार तथा अन्य सभी दोषियों पर 1 लाख 65 हजार रूपये जुर्माने की राशि से भी दण्डित किया। जुर्माना राशि में से 40 लाख रूपये पीड़ित परिजनों को एवं घटना के दौरान चोटिल करीब 16 लोगों को 10-10 हजार रूपये प्रतिव्यक्ति पीड़ित प्रतिकर के रूप में प्रदान करने के आदेश प्रदान किये। उल्लेखनीय है कि मामले में सुनवाई के दौरान 5 लोगों की मृत्यू हो चुकी है। जबकि 3 लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:-

#News #SawaiMadhopur “सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड में 11 साल बाद तत्कालीन डीएसपी समेत 30 आरोपी दोषी करार व 49 को किया बरी”

सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड में 11 साल बाद तत्कालीन डीएसपी समेत 30 आरोपी दोषी करार

 

#BigBreaking #SawaiMadhopur “फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर सभी 30 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा”

फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले पर सभी 30 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !