Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

यशस्वी नाथावत ने राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, बनी चैंपियन

66वीं राज्य स्तरीय 2022-2023 की 17 व 19 वर्षीय छात्र–छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा प्रतापगढ़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के खेल मैदान में 20 नवंबर से 24 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई। कोच दिनेश कुमार कुमावत ने बताया की राजस्थान के समस्त जिलों के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रिंस एकेडमी सीकर की 12वीं कक्षा की छात्रा युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने कंपाउंड वर्ग की महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। द्वितीय स्थान शिवानी जयपुर को व तृतीय स्थान भव्या जयपुर को मिला।

 

Yashasvi Nathawat won gold medal in state level school archery competition

 

यशस्वी ने सीकर जिले का प्रतिनिधत्व करते हुए, प्रिंस अकेडमी सीकर व अपने गृह जिला सवाई माधोपुर का नाम रोशन किया। यशस्वी अभी कुछ दिनों पूर्व ही राजस्थान की तरफ से खेलते हुए जूनियर नेशनल में भी गोल्ड मेडल जीता था। यशस्वी सीएसटी स्पोर्ट्स फाऊंडेशन के डायरेक्टर व कोच दिनेश कुमार कुमावत के निर्देशन में सीएसटी आर्चरी अकेडमी में कोच दिनेश कुमार कुमावत की देख रेख में कोचिंग ले रही हैं। यशस्वी की इस सफलता के लिए प्रिंस एकेडमी के डायरेक्टर व परिवार ने बधाई व शुभकामनाएं दी। यशस्वी की सफ़लता से खेल प्रेमियों व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !