शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर की रानी लक्ष्मीबाई टीम की रेंजर्स ने स्काउट मंडल भरतपुर के तत्वावधान में प्रथम सोपान निपुण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जो स्काउट मुख्यालय आवासन मंडल सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित किया गया था अपनी सहभागिता प्रदान की। इस शिविर के प्रमाण पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा सभी रेंजर्स को वितरित किए गए। प्राचार्य द्वारा सभी रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया गया।

महाविद्यालय की रानी लक्ष्मीबाई टीम रेंजर्स प्रभारी प्रोफेसर अंजु शर्मा ने बताया कि यह शिविर सामाजिक सहभागिता, परोपकार एवं जनकल्याण की भावना का समायोजन करने के लिए आवश्यक है। अतः यह होते रहने चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. पूरणमल मीणा, डॉ. एसपी नापित, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कैलाश चंद शर्मा ,डॉ. प्रियंका सैनी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया