बामनवास थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 50 अवैध शराब के पव्वों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बच्चन सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन एवं थानाधिकारी मनीष शर्मा बामनवास के निर्देशानुसार, एएसआई राजेश सिंह ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 50 पव्वों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार बामनवास के ग्राम गण्डाल में एएसआई राजेश सिंह मय जाब्ता द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शराब की अवैध बिक्री करने पर बच्चन सिंह गुर्जर पुत्र बद्री निवासी गण्डाल थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर को अवैध अंग्रेजी शराब के 50 पव्वों
सहित गिरफ्तार किया जाकर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई राजेश सिंह, कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल अभिनेश, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र, कांस्टेबल अनिल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया