Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इग्नू पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 20 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ गई है। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. हरिचरण मीना ने बताया की इग्नू की स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री एवं पुस्तकालय विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स सीएलआईएस सहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तिथि बढ़कर 20 फरवरी हो गई है।

 

 

जिसमें महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी सहित सभी प्रकार के विद्यार्थी अपना प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ विभिन्न प्रकार के रोजगार उन्मुख सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रमों में इग्नू से प्रवेश ले सकते हैं। भारत सरकार द्वारा एक साथ दो डिग्री करने को मान्यता दे दी गई है जिसमें विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ दूसरी डिग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा कर सकते हैं।

 

Last date for admission in IGNOU courses extended, now forms can be filled till February 20

 

एसटी, एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्नातक कला पाठ्यक्रम नि: शुल्क प्रवेश की सुविधा इग्नू द्वारा दी गई है। विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in विजिट कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं व महिलाओं की पूरी फीस के पुनर्भरण की घोषणा की है।

 

राजस्थान की समस्त बालिकाएं व महिलाएं इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर इस योजना का लाभ उठा सकती है। राजस्थान के दूरदराज गांव में जो महिलाएं आर्थिक स्थिति के कारण अपनी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह गई है उन्हें इस योजना के अंतर्गत इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपने को सच करने का सुनहरा अवसर है। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ कर 20 फरवरी 2023 हो गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !