Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

युवा परिषद् ने गुलाबचन्द कटारिया को राज्यपाल बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के पदाधिकारियों ने परम संरक्षक अशोक बांठिया और अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता तथा राजस्थान विधानसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया को असम राज्य के महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उनके जयपुर में स्थित आवास पर पहुंचकर पचरंगा दुपट्टा पहनाकर उनको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समुदाय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शीर्ष नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र ने बताया कि कटारिया को राज्यपाल बनाना जैन समाज के लिए गौरव की बात है उनकी राजनीतिक प्रतिभा से उन्हें यह पद दिया गया है।

 

 

बेहद शांत व जैन समाज के समाजश्रेष्ठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा राजस्थान के कर्मठ, अनुभवी राजनेता कटारिया सदैव सकल जैन समाज के लिए तत्पर रहते है राजस्थान के इतिहास में यह द्वितीय मौका है जब किसी जैन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व में उदयपुर में जन्मे सुंदरसिंह भंडारी जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। वे 1998 में बिहार व 1999 में गुजरात के राज्यपाल बने थे। उसके बाद अब कटारिया असम के राज्यपाल बने है। इस अवसर पर संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि कटारिया का ओजस्वी एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी है जिनका जीवन सही मायने में युवा वर्ग को बेदाग राजनीति करने की प्रेरणा देता है। इन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत शिक्षक रहते हुए आरएसएस के एक समर्पित कार्यकर्ता के रुप में की ये 1975 के आपातकाल के दौरान कई दिनों तक भूमिगत रह कर भी काम करते रहे और जेल भी गए।

 

Youth Council expressed gratitude to the top leadership for making Leader of Opposition Gulabchand Kataria the Governor

 

ये निजी विद्यालय के शिक्षक से राज्यपाल के पद पर पहुंचने वाले राजस्थान के पहले नेता है जिनकी दक्षिणी राजस्थान पर जबरदस्त पकड़ है। उदयपुर के साथ -साथ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद जैसे जिलों की लगभग 25-30 सीटों को ये प्राभावित करते है। परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि कटारिया राजस्थान की विधानसभा में मुखरता से युवा वर्ग एवं प्रशिक्षित भावी शिक्षक और शिक्षक तथा किसान व आमजन की समस्याओ को उनकी आवाज बनकर बुलंद तरीके से उठाने वाले शुचिता राजनीति के पर्याय मेवाड़ के सर्वप्रिय राजनेता है जिनका अनुभव असम राज्य की उन्नति का नया अध्याय लिखेगा जो सम्पूर्ण राज्य के लिए गौरव की बात है।

 

गुलाब चन्द कटारिया गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री, पंचायतराज और ग्रामीण विकास मंत्री, प्रोटेम स्पीकर के अलावा कई महत्तवपूर्ण पदो को संभाला है। ये लगातार 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15वीं विधानसभा और 9वीं लोकसभा के सदस्य रहे है एवं पार्टी मे केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य व प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव के पद पर रहकर अपनी भूमिका का सफल निर्वहन किया है। जो सम्पूर्ण जैन समुदाय को गौरवान्वित करने वाला है। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी राधेश्याम जैन, सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता ब्रजेन्द कुमार जैन, गुड मॉर्निंग इण्डिया के प्रधान संपादक सुरेन्द्र जैन जय कुमार जैन आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !