Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर हो गये साइबर ठगी के शिकार

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य के नागरिकों की परेशानियों को सुलझाने के लिए आरंभ किया गया मगर दुर्भाग्य से इस नंबर एवं कार्यालय में फोन रिसीव करने वाले कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने वालों से साइबर क्राइम ठगी कर बैंक खातों से रूपए ट्रांसफर कर रहे हैं।

 

महेश कुमार छाबड़ा विशेष आमंत्रित सदस्य राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति वित्त एवं कर राजस्थान ने बताया कि 26 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नं. 181 पर दोपहर 12:37 बजे फोन किया था। जिस व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया उसने अपना नाम आकाश वर्मा बताया था।

 

Chief Minister became a victim of cyber fraud on helpline number 181

 

उस समय उसने मुझे कहा कि आपके द्वारा भेजी गई शिकायत हमें प्राप्त नहीं हुई है। उसके बाद आकाश वर्मा ने मुझे मोबाइल फोन से फोन कर व्हाट्सएप नं. 9123369803 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। उसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए 5 रुपये पोर्टल के माध्यम से जमा कराने को कहा।

 

उसके द्वारा भेजे गये लिंक पर फार्म प्रोसेसिंग के दरम्यान मेरे खाते से 5 हजार रूपये रोहित रजाक नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया। छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को हेल्पलाइन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा साइबर ठगी की गम्भीर घटना की जांच कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !