Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानी

जिले भर में तेज गर्मी के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए चिकित्सा विभाग ने आमजन को एहतियात बरतने की सलाह दी है। साथ ही इस मौसम में दूषित पानी व भोजन के कारण भी बीमारियों उल्टी दस्त, मौसमी बीमारी, जलजनित रोगों में बढ़ोत्तरी होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गर्मी के प्रकोप की चपेट में कोई भी व्यक्ति आ सकता है परन्तु बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग व धूप में कार्यरत व्यक्ति, खिलाडी व ठंडी जलवायु में रहने वाले व्यक्ति आदि जल्दी आक्रांत होते हैं।

 

इसलिए इस मौसम में शरीर में लवण व पानी की मात्रा को कम नहीं होने देना चाहिए। लू के रोगी को तुरंत उपचार मिलना जरूरी है। लू से बचने के लिए भूखे पेट अधिक देर तक धूप में न रहें। चिपके रहने वाले कपडों के इस्तेमाल से बचें। गर्म, मादक पदार्थों, चाय, कॉफी का का सेवन न करें। खुले में रखे व बाजार में बिकने वाले दूषित भोजन सामग्री का सेवन न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन ना करें। शरीर में पानी व लवण अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापाघात होता है। हृदय गति तेज हो जाती है व शरीर के अंग व अवयव प्रभावित होते हैं।

 

Take these precautions to avoid heat stroke

 

लू व तापाघात के लक्षण:- सर का भारीपन व सरदर्द। अधिक प्यास लगना व शरीर में भारीपन के साथ थकावट, जी मचलाना, चक्कर आना। शरीर का तापमान अत्यधिक (105 फॉरेनहाइट या अधिक) होना, पसीना आना बंद होना, मुंह का लाल होना, त्वचा का अत्यधिक सूखा होना। बेहोश होना, समुचित उपचार के अभाव में मृत्यु भी संभव है।

 

बचाव:- पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। विशेष तौर पर दोपहर 12 बजे से अपरान्ह् 3 बजे के मध्य सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचें एवं कड़ी मेहनत से बचें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमार को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें। जानवरो को छाया में बांधे और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाए। लू सेे प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडों से पोछें अथवा नहलाए तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी  बरतनी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !