Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा को जेपी नड्डा ने किया रवाना

प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आज शनिवार को भाजपा प्रदेश यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अनेक नेताओं ने रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी की पूजा अर्चना की और उसके बाद जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील करते हुए भाजपा को सत्ता में लाने की गुहार लगाई। उन्होंने प्रदेश सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए भ्रष्टाचार के कई मामले खास कर जल जीवन मिशन में भारी गबन घोटाले की बात कही।

 

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट होने, महिलाओं पर अत्याचार जैसे कई आरोप लगाते हुए कुशासन से मुक्ति दिलाने की बात बोलते हुए सुशासन देने का भरोसा दिया। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने के उदाहरण सहित कई आरोप लगाते हुए ईआरसीपी जल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अशोक गहलोत पर योजना को लेकर आमजन को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए सत्तापरिवर्तन की बात कही। उन्होंने कहा की जनता अब कांग्रेस के कुशासन से पूरी तरह त्रस्त है, आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होने जा रहा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिवादन कर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की मुगलिया सल्तनत प्रतीक वाली कांग्रेस सरकार को भाजपा के चार परिवर्तन रथ जो प्रदेश की अलग अलग दिशाओं से निकल रहे हैं, इस सरकार की चूले हिला देंगे और हमेशा हमेशा के लिए राजस्थान से इनकी विदाई का आधार बनेंगे।इसका शंखनाद आज महाराजा हम्मीर देव चौहान की पवित्र भूमि सवाई माधोपुर से हो गया है जिन्होंने अलाउद्दीन खिलजी को परास्त किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भगवा पताका फहराने पर रोक लगाई।

 

JP Nadda flagged off Parivartan Sankalp Yatra in sawai madhopur

 

सवाई माधोपुर में गरीबों की जमीनें हड़प कर वक्फ के नाम पर कब्जा किया गया। यहां के क्षेत्रीय विकास कार्यों को धर्म के नाम पर बाधित किया गया। वहीं केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि किसानों और युवाओं के साथ धोखा करने वाली, महिलाओं की रक्षा में असक्षम सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। दिसंबर के महीने में कांग्रेस की विदाई होकर भाजपा की सरकार बनने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस किया गया था।

 

उस समय पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे और अशोक गहलोत जिसे वे अपना राजनैतिक गुरू मानते थे, जो उस समय सांसद थे। गहलोत के कहने पर पीवी नरसिम्हा राव ने राजस्थान में भैंरोसिंह की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दिया था। सीपी जोशी ने कहा आने वाले दिसम्बर माह में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में भव्य राम मंदि का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि धरियावद की घटना को मुख्यमंत्री द्वारा कल रात को ट्वीट कर एक पारिवारिक घटना बताया था और आज वहां जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहें है, तो क्या रात को मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में थे जो इतनी गम्भीर घटना को भी पारिवारिक घटना बताकर इतिश्री कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब घड़ियाली आंसू बहाना छोड़ें और ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करें जिससे प्रदेश में ऐसा जघन्य महिला अपराध न हो। जनसभा को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, दौसा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसकौर मीना, मनोज राजोरिया, रामचरण बोहरा, रंजिता कोली, किरोड़ी लाल मीणा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया आदि ने संबोधित किया। सभा के तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी प्रमुख नेताओं ने परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ भरतपुर संभाग से होते हुए 19 सितम्बर को जयपुर पहुंचेगी। इस बीच करीब 47 विधानसभा क्षेत्रों मे पंहुचकर यात्रा लोगों को कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभाएं कर जागरूक किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !