Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती के विवादित प्रश्नों की जांच विशेषज्ञ कमेटी से कराने के दिए आदेश

जयपुर:- राजस्थान हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड को आदेश दिए हैं कि वह तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-2, भर्ती 2022 के विवादित प्रश्नों की जांच के लिए विशेषज्ञ कमेटी का गठन करें। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को कहा है कि वह अपने जवाबों के समर्थन में दो सप्ताह के भीतर कमेटी के समक्ष रिकॉर्ड पेश करें और कमेटी अगले छह सप्ताह में इन सवालों का परीक्षण करेगी।

 

 

Rajasthan High Court ordered an expert committee to investigate the controversial questions of teacher recruitment in rajasthan

 

 

वहीं यदि कमेटी इन प्रश्नों के जवाबों में संशोधन करती है तो नए सिरे से परिणाम जारी किया जाएगा। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने यह आदेश करिश्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए है।

 

सुनवाई के दौरान याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान – गणित और उर्दू सहित अन्य विषय के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 27 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। बोर्ड की ओर से परीक्षा आयोजित कर गत 18 मार्च को प्रथम उत्तर कुंजी जारी की गई। वहीं अभ्यर्थियों याचिकाकर्ताओं के जवाब बाई सही है, लेकिन चयन बोर्ड ने उन्हें सही नहीं माना।

 

 

यदि चयन बोर्ड की आपत्तियों का निस्तारण कर 9 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर परिणाम घोषित कर दिया। याचिका में कहा गया कि मान्यता प्राप्त पुस्तकों, लेखकों और शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों के आधार पर याचिकाकर्ताओं के जवाब को सही माने तो याचिकाकर्ता मेरिट में शामिल होकर चयन के लिए पात्र हो जाएंगे।

 

ऐसे में विवादित प्रश्नों की जांच के लिए विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया जाए। वहीं पूर्व में प्रश्नों की जांच करने वाले विषय विशेषज्ञों को आगामी परीक्षाओं के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !