Sunday , 7 June 2026
Breaking News

उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल से निकाले जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने की मज़दूरों से बातचीत

उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल में 17 दिन से फंसे 41 मज़दूरों को सकुशल निकाल लिया गया है। मजदूरों के बाहर निकाले जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनसे फोन पर बातचीत की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी दोनों ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के हैंडल से पोस्ट में यह जानकारी दी है।

 

PM Narendra Modi talks to workers after being rescued from Silkyara Tunnel in Uttarakhand

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, ”आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिलक्यारा टनल से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए गए श्रमिकों से फ़ोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।” पीएम नरेंद्र मोदी ने बचाए गए मज़दूरों से उनका हालचाल पूछा है। उन्होंने कहा कि कई संस्थाओं की ओर से चलाए गए इस बचाव अभियान ने सभी को भावुक कर दिया है।

 

 

पीएम मोदी के अनुसार, इस मिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और टीम वर्क का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए कहा कि,” उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है।

 

 

टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

 

यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

 

मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

 

 

टनल से निकाले जाने के बाद सभी 41 मजदूरों को एम्बुलेंसों से टनल से 30 किमी दूर स्थित चिन्यालीसौड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। टनल से वहां जल्द से जल्द पहुंचने के लिए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। वहां अस्पताल में 41 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों वाला एक वार्ड भी बनाया गया है।

(सोर्स – बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !