Thursday , 30 July 2026
Breaking News

गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए वाहनों का क्रय किया जाए – पंचायतीराज मंत्री

पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने निर्देश दिये कि गांवों में घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए आवश्यकतानुसार वाहनों का क्रय किया जाए अथवा किराये के वाहनों से यह कार्य करवाया जाए। दिलावर सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि गांव में वास्तविक रूप से सफाई हो, यह सुनिश्चित किया जाये तथा नरेगा योजनान्तर्गत अधिक से अधिक व्यक्तिगत एवं सामुदायिक सोख्ता गड्ढों का अभियान चलाकर निर्माण करवाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि महात्मा गांधी नरेगा से सफाई कर्मियों को लगाने हेतु नियमों का परीक्षण कर भारत सरकार से इस संबंध में निवेदन किया जाएगा।

 

Vehicles should be purchased for door-to-door garbage collection in villages - Panchayati Raj Minister

 

जिन गावों में घर-घर से कचरा संग्रहण होने की सूचना प्राप्त हो रही है, उनमें वास्तविक स्थिति का आंकलन करने हेतु औचक निरीक्षण होगा। दिलावर ने गांव में स्वच्छता सहित समस्त कार्यों हेतु वर्तमान में प्रचलित बी.एस.आर. दरों की भी आवश्यकतानुसार समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग में उपलब्ध राशि को अधिक से अधिक स्वच्छता के कार्यों हेतु उपयोग करने के लिए नियमों में संशोधन का भी परीक्षण किया जाए। गांव में सार्वजनिक स्थानों एवं तालाबों पर किये गये अतिक्रमणों को सर्वे कर चिन्हित किया जाए। समीक्षा बैठक में शासन सचिव, पंचायती राज विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रां) के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Lalsot Dausa Electricity Shock worker accident brother 28 July 26 Vikalp Times

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाया बड़ा भाई, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले के लालसोट (Lalsot) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे …

Bus Sub inspector Suresh chand sharma suspend kota rural police 28 july 26 Vikalp Times

वर्दी हुई शर्मसार! चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी SI सस्पेंड

कोटा: कोटा (Kota) में चलती बस (Bus) में एक युवती से कथित छे_ड़छाड़ के मामले …

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !