Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पेयजल व्यवस्था के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

मुख्य अभियन्ता (शहरी/एनआरडब्ल्यू) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन करने एवं पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण हेतु जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।

control room for quick solution of drinking water related issues
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.एन. मीना ने बताया कि पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के लिए आमजन जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियन्ता सरजन सिंह मीना को सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उनके मोबाइल नम्बर 9414773087 तथा दूरभाष नम्बर 07462-220436 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शहरी जलयोजना सवाई माधोपुर पर अनुभाग मानटाउन क्षेत्र एवं अनुभाग शहर क्षेत्र सवाई माधोपुर की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके तहत मानटाउन क्षेत्र के लिए मधु गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है इनके मोबाइल नम्बर 9166992504 है तथा दूरभाष नम्बर 07462-220881 है। इसी प्रकार शहर क्षेत्र के लिए नीरज मीना कनिष्ठ अभियन्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनके मोबाइल नम्बर 8385923265 तथा दूरभाष 07462-234150 है आमजन इन्हे सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !