Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर करें मतदान – उप जिला कलेक्टर

सवाई माधोपुर उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक ने स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत श्रमजीवी बंधु बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से हम सभी को एक समान वोट करने की ताकत मिली हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी लोकसभा चुनाव 29 अप्रैल 2019 के तहत बढ़-चढ़ कर मतदान करें और अपनी पसंद की सरकार चुनें।

voting awarness in women by collector sawai madhopur
जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर स्थित शेरपुर खिलचीपुर अटल सेवा केंद्र में शनिवार को श्रमजीवी बंधु बहिनों के लिए आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक ने उक्त बातें कही। उन्होंने मतदाता जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले लोकसभा आम चुनाव 2019 में आप आपके आस पड़ोस परिवार रिश्तेदार जिनका नाम वोटर लिस्ट में अंकित है उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम वोटर लिस्ट में बीएलओ के माध्यम से जुड़वाया जा सकता है।

वोट किसको किया वीवी पेट से निकलने वाली पर्ची बता देगी:
इस अवसर पर महिलाओं स्वीप सहप्रभारी नीरज भास्कर द्वारा महिलाओं को वीपीपैट की जानकारी दी गई और उन्हें मॉक पॉल भी करवाया गया। सहप्रभारी ने बताया कि वीवी पेट से निकलने वाली पर्ची मतदाता को बता देगी कि उसने जिसको वोट दिया है वोट उसी को गया है।

शेरू का संदेश:
इस अवसर पर शेरू द्वारा दिए जाने वाला प्रतिदिन का संदेश श्रमजीवी बंधु बहिनों को दिया गया। जिसमें शेरू ने कहा “चेतना काम हमारा चेतो भाई जान, वोट तुम्हारा शक्तिपुंज, कीमत लो पहचान”।

श्रमजीवी बंधु बहिनों ने मतदान की ली शपथ:
लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत 29 अप्रैल को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा के लिए होने वाले मतदान हेतु श्रम जीवी बंधु बहनों ने बढ़-चढ़ कर मतदान करने की शपथ ली। उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक द्वारा श्रमजीवी बंधु बहनों को मतदान हेतु शपथ दिलवाकर सौ-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्वीप के सहायक प्रभारी नीरज भास्कर नरेगा के अधिशाषी अभियंता हरिसिंह मीणा, पीआरओ गजाधर भरत ने भी सभी के सामने लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !