Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदान के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक रहेगा सूखा दिवस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डॉ. खुशाल यादव ने संयुक्त शासन सचिव,वित्त (आबकारी) विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में 26 अप्रैल को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलो के द्वितीय चरण में मतदान होने के कारण सम्पूर्ण सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिले में सूखा दिवस घोषित किया है। आदेशानुसार सम्पूर्ण सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों में 24 अप्रैल को सांय 6 बजे से 26 अप्रैल को सांय 6 बजे तक जिले के जिन क्षेत्रों में मतदान होंगे, उन मतदान क्षेत्रों के बाहर के सीमावर्ती 3 किलोमीटर परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति सांयकाल 6 बजे तक तथा मतगणना दिवस 4 जून, 2024 को सम्पूर्ण सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिले में सूखा दिवस घोषित किया है।

 

अधिग्रहित वाहनों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर मैदान में करें उपस्थित

जिला निर्वाचन अधिकारी, सवाई माधोपुर के आदेशानुसार 23 अप्रैल को चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित वाहनों की जिन वाहन स्वामियों द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर मैदान सवाई माधोपुर में रिपोर्टिंग तथा उपस्थित दर्ज नहीं करवाई गई है वे सभी वाहनों की रिपोर्टिंग तत्काल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर मैदान में करावे अन्यथा उन वाहन स्वामियों के वाहन का पंजीयन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी।

 

There will be dry day from 48 hours before voting till the end of voting in sawai madhopur

 

मतदान दल कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पहुंचने के लिए वाहनों की सशुल्क व्यवस्था

लोकसभा आम चुनाव 2024 में नियुक्त मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण दिवस 25 अप्रैल को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रभारी अधिकारी यातायात प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर ने बताया कि बस स्टैण्ड बालेर से प्रातः 5ः30 बजे, बस स्टैण्ड खण्डार से प्रातः 6 बजे, बस स्टैण्ड शिवाड़ से प्रातः 6 बजे, चौथ का बरवाड़ा से प्रातः 6 बजे, मित्रपुरा से प्रातः 5ः30 बजे, बस स्टैण्ड वजीरपुर से प्रातः 5ः30 बजे, बस स्टैण्ड मलारना डूंगर से प्रातः 6 बजे एक-एक बस मतदान दिवस 25 अप्रैल को प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार प्राईवेट बस स्टैण्ड बौंली से प्रातः 6 बजे दो बस, प्राईवेट बस स्टैण्ड नरूका पेट्रोल पम्प गंगापुर सिटी से पांच बस एवं नगर पालिका तिराहा बामनवास से प्रातः 5ः30 बजे एक बस मतदान दिवस 25 अप्रैल को प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को वापस भेजने की व्यवस्था के लिए अधिग्रहित वाहनों को पाबंद कर दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !