Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त एवं कलक्टर अपने क्षेत्र में पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार – मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप धरातल पर रहकर कार्य करें। समस्याओं का पूर्ण रूप से निस्तारण करते हुए पानी, बिजली और चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर पाई जाने वाली समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण करें। वह अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदायी होगें। मुख्य सचिव बीते रविवार को शासन सचिवालय में बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं गुड गवर्नेंस से संबंधित आयोजित बैठक में वीसी के माध्यम से प्रदेश के संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टरों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

 

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की जिला वाटर एवं सेनिटेशन मिशन की तरह संभाग स्तरीय अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए संभाग स्तर पर भी कमेटी का गठन किया जाये। पंत ने कहा कि संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारी तहसील एवं उपखण्ड स्तर पर रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुने। रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारी राजकीय सुविधा का ही उपयोग करें।

 

 

Divisional Commissioner and Collector will be fully responsible for proper arrangement of water and electricity in their area - Chief Secretary

 

 

 

 

सभी विभाग एवं अधिकारी मिलकर जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण को महत्व दे एवं प्रत्येक परिवार को पेड़ लगाने व बचाने के लिए प्रेरित करें व पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगावाने और उनके संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जाये। मुख्य सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गर्मी के मौसम में विशेष रूप से सांयकाल एवं रात्रि के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करे एवं यदि आवश्यकता पडे़ तो अतिरिक्त विद्युत क्रय करें।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल और चिकित्सा की आवश्यकताओं को उचित प्रबन्धन से पूर्ण किया जाये और इन विभागों के अधिकारियों को यदि धरातल पर कोई समस्या आती है तो पूरा प्रशासन साथ मिलकर इनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियमानुसार एवं गाईडलाइन के अनुसार समय पर पूर्ण करवाये जाये।

 

 

 

 

 

पंत ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने के आसार है जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है, इसके लिए स्थानीय प्रशासन, लोकल मीडिया चैनल्स, प्रिंट मीडिया एवं यूट्यूब द्वारा एडवाइजरी का प्रचार-प्रसार किया जाये। साथ ही जिलों के अस्पतालों,  सामुदायक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी प्रकार की आवश्यक दवाईयां एवं स्टाफ उपलब्ध रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए ई-फाईलिंग सिस्टम को अब सभी अधिनस्थ कार्यालयों में लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए ई-फाईल के डिस्पोजल टाईम की भी समय – समय पर मॉनिटरिंग करें।

 

 

 

 

उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, आपदा प्रबन्धन एवं सहायता आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव, उद्योग अजिताभ शर्मा, जलदाय शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, प्रबन्ध  निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भानू प्रकाश अटरू, मिशन निदेशक एन.एच.एम डॉ. जितेन्द्र सोनी, जल जीवन मिशन निदेशक बचनेश अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

 

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !