Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2024 : केरल, तमिलनाडु, पंजाब के मसाले विशेष आकर्षण के केन्द्र बने

तीन दिन में 30 लाख रूपए के मसालों की हुई बिक्री
जयपुरवासियों की पसंद बना राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2024 में मसालों की जमकर खरीददारी हो रही है और दो दिन में करीब 30 लाख रुपये के मसालों सहित अन्य सामग्रियों की बिक्री हो चुकी है। जवाहर कला केंद्र में 19 मई से आयोजित हो रहा यह मेला 28 मई तक चलेगा। यह जानकारी मंगलवार को उपभोक्ता संघ की प्रबंध निदेशक शिल्पी पाण्डे ने दी।उन्होंने बताया कि मेले में जयपुरवासी बड़ी मात्रा में अपनी आवश्यकता के अनुसार साबुत एवं पिसे मसालों की खरीद कर रहे हैं। कॉनफैड के उपहार स्टोर पर उच्च क्वालिटी की लाल मिर्च, धनिया (रामगंज मंडी), सांगली की हल्दी , जीरा और सौंफ की खरीददारी के लिये लोगों में जबरदस्त क्रेज चल रहा है। पाण्डे ने बताया कि इस बार इरोड़ की हल्दी, चौन्नई की मुण्ड मिर्ची, सांभर मसाला, केरल की दालचीनी, कालीमिर्च, लौंग, काजू, बनाना चिप्स उपलब्ध कराया गया है। मेले में इन सभी उत्पादों की बिक्री को देखते हुये तमिलनाड़ु एवं केरल से इन उत्पादों का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
National Sahakar Spice Fair-2024 Spices from Kerala, Tamil Nadu, Punjab become centers of special attraction
मेले में पंजाब का रेडी टू इट प्रोडक्ट की डिमांड बनी हुई है। उपभोक्ता संघ के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मेले में नागौर की सूखी सब्जियां जैसे कैर, सांगरी, कुमटी, काचरी एवं टिण्डा के अलावा देशी जीरा, पान मैथी, हरी दाना मैथी, पीली दाना मैथी व रोस्टेड अलसी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पलसाना (सीकर) समिति द्वारा प्याज, घाट की गुणी, धानी, भूंगड़े तथा पीसे मसाले उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आबूरोड के स्टॉल पर सौंफ विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। कुमार ने बताया कि जोधपुर सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा उपभोक्ताओं को राबोड़ी, केर, सांगरी, कुमठिया, पचकूटा सहित एगमार्क मसाले, मेले में किचन वीयर, उदयपुर भंडार द्वारा ठण्ड़ाई एवं सूखे मेवे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में कल जयपुर खण्ड की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में आंगुतकों के लिए निःशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !