Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंची एसीएस शुभ्रा सिंह, हीटवेव संबंधी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

कंटीजेंसी प्लान बना सात दिन में व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह लू-तापघात को लेकर चिकित्सा प्रबंधन का जायजा लेने अचानक सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची। हीटवेव को लेकर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल कंटीजेंसी प्लान बनाने तथा 7 दिन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। सिंह गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची। उन्होंने वहां आपातकालीन इकाई, मेडिसिन वार्ड, बांगड़ परिसर एवं चरक भवन का दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आपातकालीन इकाई में डक्टिंग प्लांट बंद होने एवं अन्य स्थानों पर कूलर, पंखे, एसी आदि क्रियाशील नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी को निर्देश दिए कि अस्पताल में अतिआवश्यक प्रकृति की सेवाओं के लिए तत्काल प्रभाव से कंटीजेंसी प्लान बनाएं एवं दो दिन के भीतर कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर आदि को ठीक करवाएं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सात दिन में सुचारू करें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अस्पताल परिसर में रोगियों एवं परिजनों के लिए पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार को लेकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
ACS Shubhra Singh suddenly reached SMS hospital jaipur
किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपकरणों का समय पर मेंटीनेंस नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार सवाई मानसिंह अस्पताल में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल में जो भी असुविधाएं सामने आई हैं, उनमें से अति आवश्यक प्रकृति की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाएगा। साथ ही, दीर्घकालीन प्रकृति के कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एसएमएस अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नोडल अधिकारी के माध्यम से 28 मई, 2024 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
हीटवेव प्रबंधन एवं मौसमी बीमारियों को लेकर बैठक शुक्रवार को: अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हीटवेव प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मौसमी बीमारियों, गर्मी जनित बीमारियों, अस्पतालों में पानी, बिजली की व्यवस्था, कूलर-एसी, पंखों आदि की क्रियाशीलता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। वीसी के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अधीक्षक, संयुक्त निदेशक जोन, सीएमएचओ, पीएमओ, जिला शिशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक शामिल होंगे।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !