Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला कलक्टर ने नियुक्त किये इन्सीडेन्ट कमाण्डर 

जयपुर:- आगामी मानसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एवं जल भराव के क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इन्सीडेन्ट कमाण्डर की नियुक्ति की है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 9 इन्सीडेन्ट कमाण्डर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपखण्ड अधिकारियों को इन्सीडेन्ट कमाण्डर की जिम्मेदारी सौंपी है।
इन्सीडेन्ट कमाण्डर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर महानगर में इन्सीडेन्ट कमाण्डर नगर निगम जयपुर हैरिटेज/ग्रेटर एवं जयपुर विकास प्राधिकरण से समन्वय कर संसाधनों का आंकलन करना एवं बाढ़ की स्थिति में राहत गतिविधियों का संचालन करेंगे।
District Collector appointed incident commander for flood control in jaipur rajasthan
जल भराव की स्थिति में जल निकासी का प्रबंध करना, प्रभावित इलाकों में आवश्यक दवाईयों का छिड़काव करना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्यालय भवन, सामुदायिक भवन, आश्रय स्थल एवं पुनर्वास हेतु भवनों को चिन्हित करना एवं प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित करवाना इन्सीडेन्ट कमाण्डर्स की जिम्मेदारी होगी। बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं सेना के समन्वय कर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करेंगे।
कुशवाह ने बताया कि मानसून के मद्देनजर जयपुर शहर उत्तर, दक्षिण क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर उत्तर, पूर्व एवं दक्षिण को एवं समस्त उपखंड अधिकारियों को उनके उपखण्ड क्षेत्र में आपदा प्रबंधन हेतु समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी वर्षा काल के दौरान अत्यन्त आवश्यक होने पर ही रोड कट की अनुमति अपने-अपने क्षेत्र में जारी करेंगे।
साथ ही रोड कट की अनुमति की प्रति संबंधित थाने को भी भिजवाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोडकट के बाद पुनः भराव करवाया गया है या नहीं। साथ ही मानसून के दौरान सभी प्रभारी अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय रखते हुए मौके पर आवश्यक कार्यवाही त्वरित एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !