राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, सह प्रांत प्रचारक विशाल एवं सवाई माधोपुर में विभाग प्रचारक मुकेश ने रणथम्भौर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। संघ पदाधिकारियों प्रचारकों ने स्वयंसेवकों के साथ रणथम्भौर गणेशजी के दर्शन करने के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने गणेश मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई एवं जोगीमहल गेट के सामने के पूरे परिसर में सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक की थैलियों और कागज के कचरे को इकट्ठा कर बैग में डाला तथा निस्तारण पात्रों में निस्तारित किया। उन्होने पॉलिथीन एवम प्लास्टिक का भविष्य में प्रयोग में नहीं लाने का सभी को संकल्प भी दिलाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया