Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगर निकायों में सफाईकर्मी की भर्ती के नाम पर रि*श्वत लेते महिला सफाई कर्मी एवं पुत्र व दलाल 1.75 लाख रुपये के साथ गिर*फ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की पाली द्वितीय इकाई द्वारा जैतारण, पाली में कार्यवाही करते हुये आशा भाटी सफाई कर्मचारी नगर निगम, हेरिटेज जयपुर उसके पुत्र ऋषभ भाटी एवं योगेन्द्र चौधरी उर्फ रवि को 1 लाख 75 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिर*फ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की पाली द्वितीय इकाई को एक गोपनीय सूचना मिली की नगर निगम, नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिये अभ्यर्थियों से रिश्वत राशि एकत्र कर संदिग्ध कार्मिक एवं दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) जैतारण से जयपुर आ रहे हैं।

 

Female sweeper, son and broker arrested with Rs 1.75 lakh for taking bribe in the name of recruitment of sweeper in municipal bodies

 

जिस पर एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र गोयल एवं एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की पाली द्वितीय इकाई के पुलिस निरीक्षक चैनप्रकाश के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये मय टीम पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी एसीबी इन्टे अजमेर के जैतारण, पाली में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को रिश्वत राशि के साथ गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरो*पियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !