Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने 13 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया।

 

A meeting was held with judicial officers for the successful organization of the upcoming National Lok Adalat.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन प्रकरणों की अपेक्षाकृत न्यायालयों में राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष प्रयास करने, धारा 138 एन.आई एक्ट के सभी प्रकरणों में तामील जारी होकर वापस प्राप्त होने की सम्पूर्ण प्रक्रिया 20 जून, 2024 तक पूर्ण करने, प्रत्येक न्यायालय में लंबित अंतर्गत धारा 138 एनआईएक्ट के प्रकरणों (विशेषकर 02 लाख रूपये राशि तक के सभी प्रकरणों में आवश्यक रूप से) एवं उनसे संबंधित पत्रावलियों को पृथक से मार्क या फ्लैग लगवाकर संधारित करने, किसी भी बैंक/वित्तीय संस्थान/व्यक्तिगत पक्षकार के बंच केसेज में उनसे समन्वय रखते हुए प्री-काउंसलिंग हेतु तिथि का निर्धारण करने एवं उनमें नोटिस जारी करने, बैंक व वित्तीय संस्थानों के धनवसूली संबंधी लंबित सिविल मामलें, धारा 138 एन.आई. एक्ट के फौजदारी मामलों (केवल 10 लाख रूपये तक की राशि के मामले) के साथ-साथ इसी प्रकृति के प्री-लिटीगेशन मामलों के लिए प्री-काउंसलिंग कैम्प 27 जून से 28 जून तक आयोजित करने, नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर से समन्वय रखते हुये धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रत्येक प्रकरण में तामील के पूर्ण प्रयास करने तथा प्री-लिटीगेशन स्तर के प्रकरणों के लिये राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन दिवस को सभी सरकारी विभागों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग आदि के सक्षम एवं अधिकृत अधिकारी की जरूरी रिकॉर्ड के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सवाई माधोपुर मुख्यालय से न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पंकज नरूका, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीक्षा गौतम, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भावना भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन गोयल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन कुमार गोयल, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर कौर, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-02 अनिता राजवानियां आदि उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यालय के बाहर के न्यायालयों से न्यायिक अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअली रूप से बैठक से जुड़े रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !