Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ”आज का दिवस वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारी अपनी नई संसद में ये शपथ समारोह हो रहा है। अब तक ये प्रक्रिया पुराने सदन में ही हुआ करती थी।” पीएम नरेंद्र मोदी ने नए सांसदों का स्वागत किया है। पीएम नरेंद्र मोदी बोले कि, ”जब देश की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए एक सरकार पर मुहर लगाई है।

 

 

 

मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। सरकार चलाने के लिए बहुमत होता है, पर देश चलाने के लिए सहमति बहुत जरूरी होती है। हमारी कोशिश होगी कि सबकी सहमति लेकर मां भारती की सेवा करें।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाए जाने का भी जिक्र किया है।

Majority is necessary to run the government, consent is necessary to run the country PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने और क्या कुछ कहा?

देश की जनता ने हमें तीसरी बार मौका दिया है। हमारा दायित्व भी तीन गुणा बढ़ जाता है। पीएम बोले कि, ”दो बार सरकार चलाने का अनुभव हमारे साथ जुड़ा है। तीसरे कार्यकाल में हम पहले से तीन गुणा ज़्यादा मेहनत करेंगे। इस नए संकल्प के साथ हम आगे चल रहे हैं।” ”सांसदों से देश को बहुत अपेक्षाएं हैं।

मैं सांसदों से अपील करूंगा कि हम इस मौके का उपयोग करें और जनहित में कदम उठाएं।” ”सदन में सामान्य मानवी की अपेक्षा रहती है कि बहस हो, निगरानी रखी जाए। लोगों की ये अपेक्षा नहीं है कि नखरे होते रहें, लोग नारे नहीं चाहते हैं। देश को एक जिम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !