Thursday , 23 April 2026
Breaking News

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट का फैसला मंगलवार को आने वाला है और हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा।

 

 

शुक्रवार शाम राऊज़ अवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी जिसके खिलाफ ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला 2-3 दिनों के लिए रिजर्व रख लिया है। अदालत ने इससे पहले राऊज़ एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर रोक लगा दी थी।

 

 

Supreme Court said on Kejriwal's petition - We will first wait for the High Court's decision

 

 

 

हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल को कथित श*राब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मार्च में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को आम चुनावों के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम जमानत भी दी थी। जमानत अवधि 2 जून को समाप्त हो गई थी और केजरीवाल को फिर से तिहाड़ जेल जाना पड़ा था।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !