Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की जौंला एवं आदलवाड़ा में की जनसुनवाई

सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी नजदीकी ग्राम पंचायतों में करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशहाल यादव ने आज गुरूवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जौंला और आदलवाड़ा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे उनके विभाग से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र ग्रामीणों को प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली लाने का कार्य करें।

 

 

उन्होंने जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है, उनकी सूची बनाकर नियमानुसार उनके आवेदन करवाने के निर्देश तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को दिए है। उन्होंने रेवतपुरा ग्राम में महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत ग्रामीणों को कार्य देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत के गांवों के रास्तों एवं चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश संबंधित तहसीलदार एवं ग्राम विकास अधिकारी को दिए है।

 

 

 

District Collector held public hearing on Panchayat Samiti Chauth in Jaunla and Adalwada in sawai madhopur

 

 

वहीं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्या के निराकरण हेतु लाइनमैन के फोन नंबर ग्राम पंचायत की दीवार पर अंकित कराने के साथ-साथ विद्युत विभाग का जिला कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर भी अंकित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने चारागाह भूमि से दो दिन में अतिक्रमण में हटवाने के निर्देश संबंधित पटवारी को प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने इसी प्रकार आदलवाड़ा में आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने आदलवाड़ा खुर्द में महानरेगा, एफएफसी, एसएफसी योजना के अन्तर्गत 10 लाख रूपये की राशि से किए जा रहे उद्यान विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत आदलवाड़ा के पशु स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर उसके मरम्मत कार्य का प्रस्ताव बनाकर विकास अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समिति आदलवाड़ा कलां का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आदलवाड़ा कलां में मानसून के दौरान लगाए जाने वाले पौधों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने चारागाह भूमि में किए जा रहे पौधारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई के दौरान बिजली, सड़क, नाम शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, ग्रेवल सड़क निर्माण करवाने संबंधि परिवाद प्राप्त हुए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !