Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस के दो विधायकों के घर पर ईडी की छापेमारी

कर्नाटक:  कर्नाटक का वाल्मीकि कॉर्पोरेशन स्कैम, गैर बीजेपी शासित राज्यों में ईडी जैसी एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर केंद्र के साथ तनाव का एक नया उदाहरण बन गया है। वाल्मीकि कॉर्पोरेशन स्कैम के मामले में अधिकारियों सहित कांग्रेस के दो विधायकों बी नागेंद्र और सांगौड़ा दद्दाल की संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अनुचित बताया है।

ईडी ने आज कांग्रेस विधायक बी नागेंद्र की कई जगहों पर छापेमारी की है। महर्षि वाल्मीकि शेड्यूल ट्राइब्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में 88 करोड़ रुपये की हेराफेरी के सामने आने के बाद नांगेंद्र ने 6 जून को अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि डद्दाल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं। ईडी ने कॉर्पोरेशन के कार्यलय, एमडी के आवास और अन्य अभियुक्तों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की है।

ED raids the houses of two Congress MLAs in Karnataka

शिवकुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए पहले ही “विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। ईडी के छापों की कोई जरूरत नहीं थी।” उन्होंने कहा कि एसआईटी को पहले ही पता चला है कि न तो नागेंद्र और ना ही दद्दाल इस घोटाले में शामिल हैं। यह घोटाला तब प्रकाश में आया जब कॉर्पोरेशन के अकाउंटेंट सुप्रिटेंडेंट ने 26 मई को आ*त्मह*त्या कर ली थी।

उन्होंने एक लंबे सु*साइड नोट में बेंगलुरु और तेलंगाना की कई कंपनियों में 88.62 करोड़ रुपये के गैरक़ानूनी ट्रांसफर के बारे में लिखा था। ये पैसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ट्रांसफर किए गए थे। बैंक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सीबीआई इस मामले में सक्रिय हुई थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !