Monday , 9 March 2026
Breaking News

सरपंच संघ की मांगों का उच्च स्तरीय परीक्षण कराने के दिए निर्देश

जयपुर: पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने सरपंच संघ की मांगों का उच्च स्तरीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने पंचायती राज, मनरेगा, वित्त, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सरपंच संघ की 14 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। सरपंच संघ की प्रमुख मांग है कि वर्ष 2022-23 व 2023-24 की राज्य वित्त आयोग मद की बकाया अनुदान राशि लगभग 3 हजार 4 सौ करोड़ रुपए उपलब्ध कराई जाए ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।
Instructions given to conduct a high level examination of the demands of the Sarpanch Sangh
इसी प्रकार मनरेगा योजना में कार्य करने वाले मेड व कारीगरों के मानदेय में वृद्धि की जाए। मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने का प्रावधान है, उसे ऑफलाइन की जाए। जलजीवन मिशन हर घर में जल वितरण हेतु योजनाओं के संचालन व संधारण का उत्तरदायित्व जलदाय विभाग को देने की मांग की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राशि की मांग से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजने एवं अन्य प्रस्तावों का परीक्षण कर यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Iranian media claims Iran's new Supreme Leader elected

ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर! ईरानी मीडिया का बड़ा दावा

ईरान: ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य अहमद आलमोलहोदा ने दावा किया है कि …

Nitish Kumar's son Nishant joins JDU

राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, JDU जॉइन करते ही दिया बड़ा बयान

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) …

SP Anshika Verma will become the bride of SP Krishna Kumar Bishnoi.

दो IPS बंधेंगे विवाह के बंधन में, गोरखपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी, एसपी अंशिका वर्मा बनेंगी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की दुल्हन

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बरेली की …

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !