Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आईएएस पूजा खेडकर की माँ मनोरमा खेडकर को पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली: विवादों में घिरी प्रोबेशन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (Trainee IAS Officer Pooja Khedkar) की माँ मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar) को पुणे पुलिस (Pune Police) ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें जमीन से जुड़े एक विवाद के मामले में हिरासत में लिया है। मनोरमा खेडकर के विरुद्ध कुछ लोगों को बं*दुक से ध*मकाने का आरोप लगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया है कि पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) की माँ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

लोगों को ध*मकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने के आने के बाद मनोरमा खेडकर और उनके पति दिलीप खेडकर को पुलिस तलाश कर रही थी। यह वीडियो पुणे की मुशली तहसील के धडवाली गाँव का बताया जा रहा है, जिसमें पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की माँ पि*स्टल लेकर कुछ लोगों को ध*मका रही हैं।

IAS Pooja Khedkar's mother Manorama Khedkar taken into custody by police Pune News

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि मनोरमा खेडकर के खिलाफ पिछले हफ्ते एक मामला दर्ज किया था। पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आज सुबह रायगढ़ जिले के महाड़ से उनको हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूजा खेडकर (IAS Puja Khedkar) अभी अपने विकलांगता, ओबीसी जाति प्रमाण पत्र और ट्रेनिंग के दौरान किए गए अपने व्यवहार को लेकर जांच के दायरे हैं। सरकार ने उनके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी है। इस बीच मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी ने उन्हें वापस बुला लिया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !