Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सर्वदलीय बैठक में अपने ही लोगों ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता

नई दिल्ली / New Delhi : संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होने से पहले एनडीए (NDA) सरकार दो सहयोगी दलों ने यूपी सरकार (UP Government) के कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर निकाले गए आदेश की आलोचना की है। हालांकि भाजपा (BJP) के सहयोगी दलों ने सर्वदलीय बैठक में इन पहलुओं को नहीं उठाया बल्कि अपने-अपने राज्यों से जुड़े मुद्दों पर ही ध्यान केंद्रित किया है।

 

बिहार (Bihar) में भाजपा के सहयोगी दल जदयू  (JDU) एवं लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) (Lok Janshakti Party) ने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की है। जदयू और लोजपा (राम विलास) ने कहा कि उनकी इस मांग को केंद्रीय बजट में शामिल किया जाना चाहिए। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बैठक के बाद कहा कि बिहार के लिए विशेष दर्जे का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग उठा रहे हैं।

 

 

 

BJP's own people raised concerns in all-party meeting in new delhi

 

 

 

अगर इसमें कोई तकनीकी समस्या आती है तो बिहार को एक विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमारी ओर से बिहार में बाढ़ का मुद्दा भी उठाया गया है क्योंकि पानी नेपाल की ओर से आता है। इसमें केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।

 

बाढ़ से बचाव के लिए एक बांध बनाने की जरूरत है। लोजपा (राम विलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी संजय झा की मांग को दोहराया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ियों को लेकर निकाले गए आदेश पर संजय झा ने कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसे आदेश देने से बचना चाहिए और जाति और धर्म के आधार पर समाज में कोई विभाजन नहीं होना चाहिए।

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !