Sunday , 7 June 2026
Breaking News

4 दुकानों के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी सहित ले गए 20 लाख का माल

कोटा: कोटा (Kota) जिले में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी की खबर मिलती रहती है। पिछले कुछ दिनों ही चोर एक मकान का दरवाजे ही चुरा कर ले गए। चोरी का ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। चोरों ने सिमलिया थाना क्षेत्र में एक साथ चार दुकानों में चोरी की है।

 

चोर यहाँ पर एक किराना स्टोर, एक ई-मित्र (E-Mitra) और दो ज्वेलर्स (Jewellers) की दुकानों से लाखों का समान पार कर ले गए है। चोरी की यह वारदात वहाँ पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई है। यह चोरी की वारदात सुबह ढाई बजे के आस पास की बताई जा रही है। चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस (Kota Police) भी मौके पर पहुंची।

 

 

lock shop goods Rs 20 lakhs Gold and Silver Kota news

 

 

 

पीड़ित दुकानदार प्रदीन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 बदमाश कार में सवार होकर आये थे। चोरों ने सरिये के माध्यम से शटर ऊंचा किया। इसके बाद चोर अंदर घुस गये। बदमाश उसकी दुकान से करीब 15 किलो के जेवर और चांदी के 65 ग्राम के जेवर सहित ग्राहक का हार और झुमकिया चुराकर ले गए।

 

 

पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 20 लाख का सामान पार हुआ हैं। दुकान के पास जब पड़ौसी टॉयलेट करने के लिए उठा तो इस घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत व्यापार संघ से जुड़े नरेंद्र को इस बारे में। सूचना दी। नरेंद्र की सूचना पर चोरी का पता चला। बदमाशों ने इसके साथ ही पास में किराना स्टोर, ई-मित्र और एक अन्य ज्वैलर्स की दुकान में भी हाथ साफ किया है। इन दुकानों के शटर टूटे हुए थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !