Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मदन राठौड़ बने भाजपा राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर / Jaipur : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नें राज्यों में बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी (BJP) ने बिहार (Bihar) में दिलीप जयसवाल को प्रदेशाध्यक्ष बनाया। वहीं राजस्थान (Rajasthan) में मदन राठौड़ (Madan Rathore) को प्रदेशाध्यक्ष (BJP State President) बनाया है। इसके साथ ही बीजेपी ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। बीजेपी ने राजस्थान में उप चुनाव होने से पहले यहाँ के प्रदेश प्रभारी को भी बदल दिया है। बीजेपी ने अरुण सिंह (Arun Singh) की जगह सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल (MP Radha Mohan Das Agrawal) को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं सह – प्रभारी (Vijaya Rahatkar) होगी।

 

 

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सांसद सीपी जोशी (MP Cp Joshi) ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। ऐसे में उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल गया है। मदन राठौड़ 5 महीने पूर्व ही राज्यसभा (Rajyasabha) के सदस्य निर्वाचित हुए है। अब पार्टी ने उन्हें एक और नहीं जिम्मेदारी दे दी है।

 

 

Madan Rathore becomes the new state president of BJP Rajasthan

 

 

 

 

मदन राठौड़ को संगठन का लंबा अनुभव:

मदन राठौड़ पाली (Pali) की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके है। इसके अलावा 2013 से 2018 में सरकारी मुख्य सचेतक भी रहे चुके है। उन्हे संगठन का भी लंबा अनुभव है। मदन राठौड़ राजस्थान के पाली जिले के निवासी है। उनका जन्म 2 जुलाई 1954 को पाली के रायपुर में हुआ था।

 

उन्होंने स्नातक तक अपनी पढ़ाई करी हैं। मदन पाली जिले के चार भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने साल 2016 में 62 कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। 4 अप्रैल 2024 को राजस्थान से राज्यसभा निर्वाचित हुए।

 

 

मदन को पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी ने नहीं दिया था टिकट:

पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में मदन राठौड़ ने टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के तैयारी भी कर ली थी। हालांकि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें फोन करके कहा था की संगठन में काम करते रहे। कुछ महीने बाद ही उन्हे राज्यसभा में भेज दिया। ऐसे में अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दी बधाई:

भाजपा राजस्थान (BJP Rajasthan) के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर मदन राठौड़ को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) सहित राजस्थान कई लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री से अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है की, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।

 

उन्होंने लिखा है कि, “निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफ़लता के नवीन मानक स्थापित करेगी। मैं प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्कृष्ट कार्यकाल हेतु मंगलमय कामना करता हूँ।”

 

 

 

 

 

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी मदन राठौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ जी को भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !