Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रक्तदान शिविरों में हेलमेट सहित अन्य गिफ्ट सामान देने पर लगी रोक

जयपुर / Jaipur : बीते कुछ वर्षों से राज्य में आयोजित रक्तदान शिविरों (Blood Donation Camp) में रक्तवीरों (Blood Donors) को गिफ्ट (Gift Item) देने का एक रिवाज चला था। रक्तदान शिविर (Blood Dontation) में जो भी ब्लड डोनैट (Blood Donate) करता था उसे गिफ्ट के तौर पर हेलमेट (Helmet), कंबल और कई अन्य गिफ्ट दिए जाते थे। जब भी कोई रक्तदान शिविर आयोजित होता है तो आयोजक सोशल मीडिया, न्यूज खबरों के माध्यम से उसका प्रचार – प्रसार करते थे। लेकिन अब राजस्थान (Rajasthan) में रक्तदान शिविर में कोई भी आयोजक शिविर में हेलमेट या कोई भी अन्य प्रलोभन जैसे सामान गिफ्ट के तौर पर नहीं दे सकेंगे।

 

 

ड्र*ग कंट्रोल विभाग और फूड सैफ्टी विभाग (Food Safety Department) ने एक आदेश जारी कर गिफ्ट जैसे प्रलोभन देने के तरीकों पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम जैसे सामान देने पर ब्लड सेंटर्स (Blood Centers) के लाइसेंस भी निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। ड्र*ग कंट्रोल विभाग और फूड सैफ्टी विभाग ने जारी आदेश में बताया कि रक्तदान शिविर में ब्लड सेंटर और आयोजक लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए गिफ्ट देते है।

 

 

Now helmets and other gift items will not be able to be given in blood donation camps in rajasthan

 

 

 

इन गिफ्ट आइटमों में अधिकतर हेलमेट, कंबल, पानी की बोतल, कैम्पर, थर्मस, ट्रैक सूट, घड़ी और अन्य सामान दिए जाते है। इसका प्रचार – प्रसार भी आयोजक सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम करते है, जो की नियमों के विरुद्ध है।

 

 

ब्लड सेंटर का लाइसेंस का हो सकता  है रद्द:

ड्र*ग कंट्रोल विभाग और फूड सैफ्टी विभाग द्वारा सभी ब्लड सेंटर्स को आदेश दिए गए है कि कहीं भी प्रचार – प्रसार कर ब्लड डोनेशन के बदले लालच दिया जा रहा है, तो ऐसे में ब्लड एकत्र नहीं करें। अगर इसके बाद भी ऐसा हुआ तो नियमानुसार संबंधित ब्लड सेंटर के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

इसके साथ ही ब्लड सेंटर का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। दरअसल गत दिनों जयपुर, चिडावा, डेगाना सहित अनेक जगहों पर रक्तदान शिविरों में गिफ्ट के तौर पर हेलमेट दिए गए थे। जिसे देखने हुए विभाग ने आदेश जारी किया है।

 

Blood Donation

 

 

शिविरों में गिफ्ट देना नियम के खिलाफ, इसलिए जारी हुआ आदेश:

ड्र*ग कंट्रोल विभाग और फूड सैफ्टी विभाग, जयपुर के कमिश्नर इकबाल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक रूटीन आदेश है। उन्होंने बताया कि आए दिन इस तरह के कई मामले सामने आते रहते है। रक्तदान शिविर में रक्तवीरों को गिफ्ट का लालच दिया जाता है, जो नियम के विरुद्ध है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !