Thursday , 23 April 2026
Breaking News

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई पुण्यतिथि

सवाई माधोपुर: वतन फाउंडेशन ने बीते शनिवार को मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरदा में  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया।

 

 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को वतन फाउंडेशन के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वतन फाउंडेशन महिला विंग की सदस्य रूमा नाज ने कार्यक्रम में अब्दुल कलाम की जीवनी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे बताया।

 

 

 

Death anniversary of Dr. APJ Abdul Kalam celebrated in sawai madhopur

 

 

 

कार्यकर्म में मौजूद फाउंडेंशन के सदस्य पार्षद राजेश पहाड़िया, पार्षद संजय बैरवा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष अशोक कुमार, हुसैन आर्मी, विद्यालय के प्रिंसिपल कैलाश सिसोदिया सहित मौजूद वतन फाऊंडेशन के सभी साथियों ने विद्यालय के छात्र – छात्राओं को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान वतन फाउंडेशन टीम की सदस्य सुनीता गौमे, मंजू गंगवाल, रूमा नाज, राजेश शर्मा, हुसैन आर्मी, टीपू सुल्तान, पार्षद संजय बैरवा पार्षद, राजेश पहाड़िया, पत्रकार मुकेश जैन, पत्रकार नरेन्द्र शर्मा सहित, विद्यालय स्टाफ एवं वार्ड के नागरिक तथा स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !