Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

फुटपाथ पर बनी केबिन को नगर परिषद ने हटाया

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में बजरिया स्थित मुख्य बाजार में फुटपाथ पर स्थित एक केबिन को नगर परिषद ने अतिक्रमण की कार्रवाई के तहत सोमवार को हटाने की कार्रवाई की। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि पूर्व में यह कैबिन नगर परिषद द्वारा गोपाल लाल शर्मा को किराए पर आवंटित की गई थी, जिस पर वह हवामहल पान भंडार के नाम से दुकान संचालित कर रहा था।

 

 

जिसके बाद मामला न्यायालय में चला गया था और न्यायालय ने एक समझौते के तहत डिक्री पारित कर निर्देश दिए थे कि, नगर पालिका द्वारा जब तक वादी को दुकान बनाकर नहीं देगी तब तक प्रतिवादी उक्त स्थान पर कैबिन संचालित करता रहेगा। आयुक्त ने बताया कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ में दायर याचिका 4122/2024 सुओ- मोटो बनाम राजस्थान राज्य के तहत जारी एक आदेश की पालना में सार्वजनिक स्थानों/फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हुए है।

 

 

Nagar Parishad removed the cabin built on the footpath in sawai madhopur

 

 

 

इस पर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा भी पत्र जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश मिले हैं। नगर परिषद की 24 जून को आयोजित साधारण सभा में एक प्रस्ताव पारित कर ट्रक यूनियन चौराहे पर वादी को दुकान आवंटित कर शर्मा होटल चौराहे पर फुटपाथ पर स्थित कैबिन हटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

 

 

आयुक्त ने बताया कि न्यायालय के डिक्री आदेश के तहत नगर परिषद द्वारा ट्रक यूनियन चौराहे पर चेतक पार्क के पास वादी को दुकान आवंटित कर दी गई है। इसके लिए वादी को दुकान पर कब्जा लेने तथा दो दिवस के भीतर फुटपाथ से कैबिन हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद वादी द्वारा कैबिन नहीं हटाने पर नगर परिषद द्वारा सोमवार को कैबिन हटाने की कार्रवाई की गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !