Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) की उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister Rajasthan) और महिला एवं बाल विकास मंत्री (Women and Child Development) दिया कुमारी (Diya Kumari) ने आज मंगलवार को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) खोलने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी (Anganwadi) केन्‍द्रों के भवन निर्माण का कार्य पंचायतीराज, स्‍थानीय निकाय एवं राजस्‍व विभाग से नि:शुल्‍क भूमि आंवटन हो जाने पर विभाग द्वारा वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धता के आधार पर किया जाता है।

 

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों के 28 नवीन भवन निर्माण के लिए वर्ष 2017-18 में जिला परिषद श्रीगंगानगर द्वारा प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी। इनमें से 17 निर्माण पूरे किये जा चुके हैं तथा 3 भवन निर्माणाधीन हैं।

 

 

5 new Anganwadi centers will be opened in each assembly constituency in rajasthan

 

 

 

इससे पहले विधायक डूंगरराम गेदर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र सूरतगढ़ के अंतर्गत एक परियोजना सूरतगढ़ संचालित है, जिसमें कुल 319 आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत हैं। उन्होंने बताया कि उक्त 319 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 69 स्‍वयं के विभागीय भवन में संचालित हैं, शेष 250 आंगनबाड़ी केन्द्र अन्य राजकीय भवनों, किराये के भवनों एवं निजी निःशुल्क भवनों में संचालित हैं। उन्होंने इन आंगनबाड़ी केन्द्रों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

 

 

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि विभागीय भवन के अलावा अन्‍यत्र संचालित किये जाने वाले आंगनबाड़ी केन्‍द्रों के लिये राज्‍य सरकार विभागीय भवन निर्माण करने का विचार रखती है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्‍द्रों के भवन निर्माण का कार्य भूमि आंवटन हो जाने पर विभाग द्वारा वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धता के आधार पर प्राथमिकता से क्रमश: किराये के भवनों, नि:शुल्‍क भवनों, सामुदायिक भवनों एवं अंत में राजकीय विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केन्‍द्रों के लिये निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार करवाया जाता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !