Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एक परिवार ने 171 बीघा जमीन खुशी से पशुओं को चरने के लिए कर दी दान

बाड़मेर: राजस्थान के एक परिवार ने पशुधन के चरने के लिए अपनी खातेदारी जमीन में से 171 बीघा भूमि ओरण गोचर के लिए खुशी – खुशी दान कर दी है। आज के कलयुग में जहां इंसान गोवंश /गोचर भूमि क्षेत्र को हड़पने से नहीं चूकते है वहीं आज भी कुछ दानवीर जिंदा जमीर के इंसान इस धरती पर है।

 

 

ऐसा ही कुछ हुआ है प्रदेश के बाड़मेर जिले में। एक तरफ जहां गांवों में ओरण- गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करने, मकान बनाने और अन्य निर्माण कार्य करने की शिकायतें आती रहती है, वहीं सीमावर्ती गांव मगरा के एक परिवार ने पशुधन के चरने के लिए अपनी खातेदारी जमीन में से 171 बीघा भूमि ओरण गोचर के लिए दान कर दी है। उन्होंने गडरारोड, उपखण्ड अधिकारी को इसके दस्तावेज प्रशासन को सौंपे है।

 

 

 

A family happily donated 171 bighas of land for grazing animals in badmer rajasthan

 

 

 

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगरा के खेतसिंह पुत्र संगत सिंह, भीमसिंह पुत्र सगत सिंह राजपूत ने अपनी खातेदारी जमीन में से 27.75 हैक्टेयर लगभग 172 बीघा भूमि ओरण-गोचर के लिए दान दी है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को गडरारोड़ उपखंड अधिकारी अनिल जैन एवं तहसीलदार सुरेश चौधरी को आवश्यक जमाबंदी एवं सहमति से आवेदन कर भूमि को ओरण घोषित करने के लिए आवेदन दिया है। इस अवसर पर ईश्वरसिंह भाटी तानु, जेतमालसिंह भाटी, सरपंच हिंदू सिंह सोढ़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

उपखंड प्रशासन ने किया सम्मान:

ओरण-गोचर के जमीन दान करने पर उपखंड अधिकारी अनिल जैन एवं तहसीलदार सुरेश चौधरी ने भामाशाह खेतसिंह और भीमसिंह सहित परिवार का सम्मान किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !