Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

डिजिटल टेक्नोलॉजी के अधिक उपयोग से टूट रहे है पारिवारिक रिश्ते

डिजिटल बनने के चक्कर में अपनो से हो रहे है दूर

 

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : वर्तमान समय में डिजिटल टेक्नोलॉजी (Digital Technology) हमारी दैनिक जीवन की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। लोग स्मार्टफोन (Smart Phone) से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) और वीडियो कॉल (Video Call) तक अपने करीबियों और से जुड़े रहने पर काफी भरोसा करने लगे हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी (Advanced Technology) ने हमारे करीबियों के साथ जुड़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।

 

 

 

मोबाइल फोन के आने से जहां जिंदगी आसान हुई है, वहीं इसके लगातार इस्तेमाल से ना सिर्फ ये लोगों की मेंटल हेल्थ को बिगाड़ रहा है, बल्कि अपने निजी, पारिवारिक रिश्तों और रिश्तेदारों को भी उनसे दूर कर रहा है। दरअसल पहले जहां मोबाइल फोन एक जरूरत थी वहीं अब ये जरूरत के साथ लत बन चुकी है।

 

 

 

Family relationships are breaking due to excessive use of digital technology Sawai Madhopur Kirodi Lal Meena

 

 

मोबाइल के बिना एक पल भी गुजारना मुश्किल:

मोबाइल (Mobile) फोन (Phone) की ऐसी आदत है की जिसके बिना लोगों का एक पल गुजारना भी मुश्किल हो गया है। ये लत अब पारिवारिक रिश्तों में भी दरार की वजह बन रही है। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोग अपनी डिवाइस में इस कदर उलझे रहते हैं कि वो अपनों के साथ बेहतरीन पलों को एंजॉय तक नहीं कर पाते। ऐसे में स्थिति कभी न कभी इतनी बिगड़ जाती है कि रिश्ते में एक दूसरे के बीच गलतफहमियां पनपने लगती हैं और वहीं धीरे-धीरे रिश्ते टूटने का कारण बन जाती है।

 

 

सोशल मीडिया और फोन ही सब कुछ:

वर्तमान समय में जब सोशल मीडिया और फोन ही सब कुछ है। लोग एक मिनट भी उससे दूर नहीं रह सकते हैं। लोग किसी से मिलते समय भी फोन पर देखते रहते हैं या सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते रहते हैं। उन्हें सामने वाले से ज्यादा जरूरी फोन पर बात करना लगता है। इस व्यवहार को अपमानजनक के रूप में देखा जा सकता है। एक ही छत के नीचे एक ही परिवार के लोग सब अपने-अपने मोबाइल फोनों इतना व्यस्त रहते है की एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लग गए हैं।

 

यही नहीं रोजाना एक साथ बैठकर होने वाली बातचीत और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर होने लग गयी है। ऐसे में इन आदतों का सीधा असर पारिवारिक रिश्तों पर पड़ रहा है। स्मार्टफोन के इस्तेमाल से दूसरों की भावनाओं को समझना और भी मुश्किल हो जाता है। जब किसी का पूरा ध्यान स्मार्टफोन पर हो तो उसके चेहरे को पढ़ना मुश्किल है।

 

 

मोबाइल आने से बढ़ी दूरियां:

पहले के दौर में जब मोबाइल नहीं था, तो लोगों का आपस में काफी मिलना-जुलना होता था। संवाद का सिलसिला चलता रहता था। लोग एक-दूसरे के दर्द और भावना को समझते थे। साथ ही समस्याओं के निपटारे के लिए प्रयास करते थे। अब मोबाइल के आगमन के बाद बातें तो काफी हो रही हैं, लेकिन दिलों के बीच की दूरियां काफी बढ़ गई हैं।

 

 

लोगों के बीच उचित संवाद नहीं हो पा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं का जाल बढ़ रहा है और रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ती जा रही है। आज के समय में एक ही घर में रह रहे लोग एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लग गए हैं।

 

 

आभासी रिश्ते तोड़ रहे परिवारों को:

वर्तमान समय में जिस प्रकार लोग सोशल मीडिया और फोन का इस्तेमाल कर रहें हैं एवं डिजिटल क्रांति के नाम से कई प्रकार के डेटिंग ऐप पर ज्यादा समय बिता रहे, जिससे दूसरों के साथ बढ़ती नजदीकियां और बनते आभासी रिश्ते पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा कर रहे है। इस कारण पति-पत्नी के बीच गलतफहमी, मनमुटाव, लड़ाई-झगड़ा हुआ और मामला तलाक तक जा पहुंचता है।

 

 

टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। लेकिन इसका लगातार इस्तेमाल ना सिर्फ लोगों की मेंटल हेल्थ को बिगाड़ रहा है, बल्कि उनसे पार्टनर और रिश्तेदारों को भी दूर कर रहा है। मोबाइल फोन के अनुचित उपयोग के कारण आपसी रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली जो नई आदतें बन रही हैं। बतौर समाज हम इस उपकरण की उपयोगिता को समझें और समय और रिश्तों की कीमत पर उसके व्यर्थ इस्तेमाल से बचें ताकि हम अनजाने में हमारे हाथ से फिसलती खुशियों को थाम सकें।

 

(लेख: किरोड़ी लाल मीना / Kirodi Lal Meena)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !