Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दो हिस्सों में बंटी नंदा देवी एक्सप्रेस

भरतपुर/कोटा: देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन 12402 गत सोमवार को भरतपुर-सेवर के बीच कंपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना से ट्रेन करीब एक घंटे तक भरतपुर-सेवर के बीच खड़ी रही। इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर खराबी को सुधारा और फिर से दोनों हिस्सों को जोड़कर ट्रेन को कोटा की ओर रवाना किया गया।

 

 इस दौरान यात्री परेशान रहे। नंदा देवी ट्रेन सुबह 7:01 बजे भरतपुर पहुंची थी। भरतपुर से यह ट्रेन करीब 20 मिनट देरी से रवाना हुई थी। रवाना होने के कुछ देर बाद ही सेवर रेलवे स्टेशन के निकट अचानक कोच संख्या ए-3 और ए-4 के बीच की कपलिंग खुल गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।

 

 

Nanda Devi Express train divided into two parts in bharatpur

 

 

 

ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही प्रेशर लीकेज हो गया। ट्रेन के छह कोच आगे निकले गए और 10 पीछे रह गए।रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के अनुसार ट्रेन के कोटा पहुंचने पर दोनों कोच को हटा दिया। घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना में कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !