Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बारिश से बचने के लिए मिट्‌टी के टीले में छुपा छात्र, हुई मौ*त

कोटा: बारिश से बचने के लिए मिट्‌टी के टीले में छिपे 12वीं के छात्र की मौ*त हो गई है। छात्र टीला ढहने पर उसके नीचे दब गया। उसके पिता नदी के पास बाइक धो रहे थे। इस दौरान युवक मोबाइल से बारिश का वीडियो कैद कर रहा था। पिता मिट्‌टी में दबे हुए बेटे को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए, लेकिन छात्र की जान नहीं बच सकी।

 

यह घटना बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र की है।अटरू थाना हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह के अनुसार हा*दसे में 18 वर्षीय विशाल निवासी कुंज बिहार कॉलोनी, अटरू रोड की मौ*त हुई है। विशाल अपने पिता के साथ खेत पर जा रहा था। रास्ते में नदी की पुलिया पर पानी आने से उसके किनारे पर बने हुए मिट्टी के टीले के पास छिप गए।

 

 

Student hid in a mound of soil to escape the rain in atru baran

 

 

 

तेज बारिश से टीला ढह गया और विशाल उसके नीच दब गया। पिता उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन विशाल की मौ*त हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

बेटे को पिता ने मिट्टी से निकाला बाहर:

विशाल के दादा गजराज सिंह के अनुसार उनका बेटा चेनसिंह सूंढ़ा गांव में खेत में चौकीदारी का काम करता है। आज मंगलवार दोपहर पोता विशाल भी चेन सिंह के साथ सूंढ़ा गांव जा रहा था। रास्ते में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देगनी पुलिया पर 1-2 फीट पानी आ गया। दोनों पिता-पुत्र नदी किनारे के पास बने हुए मिट्टी के टीले के पास बैठ गए।

 

 

इस दौरान बेटा चेन सिंह बाइक धोने नदी के पास चला गया। पोता विशाल मिट्टी के टीले के पास बैठकर मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा। लेकिन अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और पोता दब गया। बेटे चेन सिंह ने वहां मौजूद एक व्यक्ति की मदद से बेटे को बाहर निकाला। इलाज के लिए बारां अस्पताल लेकर लाए, जहां से गम्भीर हालत में उसे कोटा रेफर किया। कोटा लाते समय उसकी मौ*त हो गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !