Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोलकाता रे*प-म*र्डर केस में राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता में मेडिकल स्टूडेंट के रे*प और म*र्डर केस पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रे*प और म*र्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रू*र और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।”

Rahul Gandhi reaction on Kolkata doctor news

राहुल ने लिखा है कि, “पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?”

उन्होंने लिखा है कि, “हाथरस से उन्नाव और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे।

राहुल गांधी ने लिखा है कि, “मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूँ। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए।

कोलकाता में मेडिकल स्टूडेंट के रे*प और म*र्डर केस की जांच पहले पश्चिम बंगाल कर रही थी, लेकिन अब कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी है। मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गत 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की ला*श मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनसे रे*प के बाद म*र्डर की बात कही गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !