जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के पुलिस अधीक्षक और 17 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके अलावा कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. पृथ्वीराज को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया है।

वहीं, राज्यपाल के सचिव के तौर पर काम कर रहे आईएएस गौरव गोयल की सेवाएं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर दी गई है। गौरव गोयल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के संयुक्त सचिव के तौर पर अगले 3 साल काम करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 7 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 17 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। वहीं एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
आईपीएस की तबादला सूची यहाँ देखें:
IPS Transfer List
आरएएस की तबादला सूची यहाँ देखें:
RAS Transfer List
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया