Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अगले एक सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में बारिश दौर लगातार जारी है। राज्य के जिलों में कहीं पर मूसलाधार बारिश तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। गत बुधवार को कोटा जिले में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नदी, नालों और बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही राजस्थान तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

 

 

Heavy rain alert for next one week in rajasthan

 

 

गत बुधवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में 2 इंच से अधिक बरसात हुई। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राज्य में अगले एक सप्ताह मध्यम से तेज बारिश होने संभवना है। गत बुधवार देर शाम हुई बारिश के बाद अजमेर में आनासागर ओवरफ्लो हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कोटा, उदयपुर संभाग में देखने को मिल सकता है, जहां 24-26 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में इस सीजन में औसत से 44 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

 

 

 

अतिभारी बारिश का अलर्ट:

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस समय बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।

 

 

इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम और  कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के जिलों में अगले 5-6 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अतिभारी बारिश होने ने की प्रबल संभावना है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !