Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्यसभा उप चुनाव में ये उम्मीदवार चुने गए निर्विरोध

नई दिल्ली: राज्यसभा उपचुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि तीन सितम्बर को एक सीट पर मतदान होगा। मंगलवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए है।

These candidates were elected unopposed in the Rajya Sabha by-election

नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्विरोध चुने गए अन्य उम्मीदवारों में बीजेपी नेता किरन चौधरी (हरियाणा), ममता मोहंता (ओडिशा) और मनन कुमार मिश्रा (बिहार) हैं। नौ राज्यों में राज्यसभा की खाली हुई 12 सीटों पर चुानाव घोषित किये गए थे। इनमें से कुछ सीटें केंद्रीय मंत्रीय पीयूष गोयल, सर्बानांद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव में जीतने से खाली हुई थीं।

सोमवार को चार उम्मीदवारों के जीत की घोषणा की गई थी, जिनमें महाराष्ट्र से बीजेपी के धैर्यशील पाटिल और एनसीपी के नितिन पाटिल और असम से बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास का नाम शामिल है। इस तरह 11 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि तीन सितम्बर को त्रिपुरा की एक सीट के लिए मतदान होना है।

त्रिपुरा के बीजेपी अध्यक्ष राजिब भट्टाचार्जी का मुकाबला सीपीएम के पूर्व एमएलए सुधान दास से है। बीजेपी के आठ सदस्यों और सहयोगी दलों के दो सदस्यों के चुने जाने के साथ ही राज्यसभा में एनडीए की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। हालांकि 245 सदस्यों वाले ऊपरी सदन में इस समय 240 सदस्य हैं, और छह नामित सदस्यों के समर्थन के बावजूद एनडीए बहुमत से पीछे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !