Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

बीजेपी ने पुरानी लिस्ट को फिर किया जारी, जाने क्या हुआ बदलाव

नई दिल्ली: बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए दो दिन पहले वापस ली गई अपनी उसी लिस्ट को फिर से जारी किया है। सिर्फ एक नाम में बदलाव किया गया है। इसमें तीन पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है और दूसरे दलों से आए कई लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि निर्मल सिंह जैसे बड़े नामों को जगह ही नहीं मिली है।

 

 

BJP released the old list again, know what changes happened

 

 

मंगलवार को बीजेपी के सोशल मीडिया एक्स के हैंडल से पोस्ट किया गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तीसरी सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। सोमवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची को रद्द कर दिया था। कथित तौर पर पार्टी के पुराने नेताओं को किनारे लगाए जाने से कार्यकर्ताओं ने प्रद*र्शन शुरू कर दिया था। हालांकि पार्टी ने कहा था टाइपिंग त्रुटि की वजह से लिस्ट वापस ली गई है।

 

 

 

लेकिन सूची वापस लेने के 24 घंटे बाद ही पार्टी ने उसी सूची को फिर से जारी किया है। 45 नामों की पहली सूची को वापस लिए जाने के बाद 16 नामों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद मंगलवार को दूसरे और तीसरे चरण के लिए 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल कुमार सिंह और पूर्व मंत्रियों, सत शर्मा, चौधरी शाम लाल और अजय नंदा इस सूची से भी नदारद हैं।

 

 

 

जबकि एक और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींदर गुप्ता को भी जगह नहीं मिली है। बीजेपी ने अपने सिर्फ तीन पूर्व मंत्रियों पर भरोसा जताया है, जिनमें विजयपुर से चंदेर प्रकाश गंगा, नए विधानसभा क्षेत्र जसरोटा से राजीव जसरोटिया और रामगढ़ से देविंदर कुमार मान्याल का नाम शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !