Thursday , 23 April 2026
Breaking News

यह राज्य देगा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को 8 लाख रुपए 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई डिजिटल नीति को मंजूरी दे दी है। डिजिटल नीति 2024 के बारे में प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि डिजिटल मीडिया के माध्यम से सरकार के कामकाज का प्रसार करने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। ये प्रोत्साहन विज्ञापन राशि के तौर पर होगा।

This state will give Rs 8 lakh to social media influencers

यूपी सरकार की इस नीति को लेकर कांग्रेस ने कहा कि यह डिटिजल मीडिया पर सरेआम कब्जा है। यूपी सरकार का कहना है कि इस प्रयोग से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फायदा होने की उम्मीद है जो लोग अपने कंटेट को सिर्फ सोशल मीडिया पर दे रहे हैं उनको भी फायदा होने की उम्मीद है। डिजिटल माध्यम जैसे- एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित कंटेंट को दिखाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या फर्म को सरकार विज्ञापन देगी। इन विज्ञापनों के जरिए कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एजेंसी या फर्म अधिकतम आठ लाख रुपये प्रतिमाह तक कमा सकती है।

सोशल मीडिया में सब्सक्राइबर और फ़ॉलोअर्स के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम के इन्फ्लुएंसर को अधिकतम भुगतान की सीमा पांच लाख रुपये प्रतिमाह है, जबकि यूट्यूब के लिए अधिक भुगतान की सीमा आठ लाख रुपये है। कांग्रेस ने सरकार की इस नीति का विरोध किया है।

This state will give Rs 8 lakh to social media influencers

यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि यूपी सरकार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नई स्कीम लेकर आई है। इसके अनुसार सरकार के काम का प्रचार-प्रसार करने वाले को महीने के 8 लाख रुपये तक मिल सकते हैं और इनका विरोध करने वालों को सजा भी भुगतना पड़ सकता है। यानी, डिजिटल मीडिया पर सरेआम कब्जा है। सरकार अब बिना किसी डर या संकोच सरेआम मीडिया को गोद लेने पर उतारू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं तो और क्या है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !