Sunday , 7 June 2026
Breaking News

5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाई की जाएंगी स्थापित

जयपुर: आधुनिक युग में खेती में रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। जिससे मृदा की उर्वरकता में कमी आ रही है। मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण की शुरुआत की गई है। इससे मृदा की जैविक व भौतिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। इससे मृदा की उर्वरकता एवं पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

 

5 thousand vermi compost units will be established in rajasthan

 

 

 

रासायनिक उर्वरकों से खेती की बढ़ती हुई लागत को कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पारंपरिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे फसलों को उचित पोषण मिलने पर उनकी पूर्ण वृ​​द्धि होगी एवं किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। कृषि आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए किसानों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि आयुक्त ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए किसान के पास एक स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य 0.4 हैक्टेयर भूमि का होना आवश्यक है। कृषक राज किसान साथी पोर्टल या नजदीकी ई- मित्र केंद्र पर जाकर जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कृषक के पास न्यूनतम 6 माह पुरानी जमाबंदी होना आवश्यक है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि जैविक खेती कम खर्च में उत्पादन बढ़ाने का साधन है। जैविक खाद द्वारा मिट्टी के साथ मनुष्य की सेहत भी दुरुस्त रहती है। ऑर्गेनिक फार्मिंग से मिट्टी की संरचना बेहतर रहती है और पर्यावरण को भी लाभ होता है। इससे मिट्टी में जीवाणुओं की संख्या और भूजल स्तर भी कायम रहता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !