जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आरएएस एसोसिएशन) के लिए आज वोटिंग की जा रही है। इससे पहले बीते शनिवार सुबह आरएएस क्लब में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए है। इसमें तीन उम्मीदवार जिनमें अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, और महावीर खराडी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
कार्यालय निर्वाचन मंडल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 928 सदस्य अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। निष्पक्ष चुनाव प्रकिया संपन्न करवाने के लिए केसर लाल मीणा, दिनेश शर्मा व नीलिमा तक्षक का निर्वाचन मंडल बनाया गया है। जिसमें नीलिमा तक्षक को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऑफलाइन के साथ- साथ पहली बार ई-वोटिंग की सुविधा भी दी गई है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक नामांकन भरा गया है।
इसके बाद 11:30 बजे तक प्राप्त नामांकनों की जांच की गई। 11:45 बजे तक नाम वापसी व दोपहर 12 बजे चुनाव योग्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। मतदान दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। आरएएस पंकज ओझा ने बताया कि चार साल के बाद यह चुनाव हो रहा है। इसमें पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा मिली है। हर जिले के आरएएस अधिकारी इसमें भाग ले रहे है। अभी तक 774 वोट डाले जा चुके है। अब से कुछ ही देर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
