Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पड़ोस में गई महिला, मौका देख घर में घुसे चोर

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। कोटा शहर में चोरी का मामला फिर सामने आया है। कोटा शहर के नांता इलाके में चोर ने सूने मकान पर हाथ साफ किया है। अज्ञात चोर ने घर से नगदी और चांदी के जेवर पर हाथ साफ किए है।

 

 

Woman money jewellery kota police news 31 aug 2024

 

यह घटना तब हुई जब पीड़ित महिला पड़ोस में रहने वाले अपने भाई के यहां गई हुई थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के वापस लौटने पर उसे चोरी का पता चला। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में चोरी की शिकायत दी है।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार करणी नगर नांता निवासी चंद्रकला ने बताया कि उसका बेटा बाहर काम करता है। बहु राखी पर पीहर गई थी, जो अभी तक वापस नहीं लौटी। पड़ोस में ही उसका भाई रहता है। बीते गुरुवार को भतीजे की तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण रात 10 बजे मकान का ताला लगाकर भाई के घर भतीजे से मिलने चली गई।

 

 

सुबह 6 बजे जब वापस घर लौटी तो मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। जैसे ही ताला खोलकर अंदर गई तो कमरे का पूरा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था। अलमारी और बक्से में रखे नगदी और चांदी के जेवर गायब थे। अज्ञात चोर छत के रास्ते से कमरे में आया था। अलमारी में रखे 10-12 हजार रुपए की नगदी, चांदी के पायजेब और पूजा में रखने वाले चांदी के सिक्के गायब मिले। पीड़िता ने चोरी की शिकायत नांता थाने में दर्ज करवाई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !