Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जातिगत जनगणना पर क्या बोले लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली: जातिगत जनगणना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि इन आरएसएस और बीजेपी वालों का कान पकड़कर, दंड बैठक कराके इनसे जातिगण जनगणना कराएंगे।

What did Lalu Prasad Yadav say about caste population

इनकी क्या औकात है, जो जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे। लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “इन्हें इतना मजबूर करेंगे कि जातिगत जनगणना करनी ही पड़ेगी। दलित, पिछड़े, आदिवासी और गरीब की एकता दिखाने का समय अब आ गया है।

जातिगत जनगणना को लेकर आरएसएस ने क्या कहा था?

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने केरल में जातिगत जनगणना पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है। सुनील आंबेकर ने कहा कि इस मामले में आरएसएस टिप्पणी कर चुका है। हमारे हिंदू समाज में जाति और जातीय संबंध एक संवेदनशील मुद्दा है। ये राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।

इससे गंभीरता से निपटा जाना चाहिए, ना कि केवल चुनाव या राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा मानना है कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन जातियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जो पिछड़ रही हैं। ऐसे में अगर सरकार को संख्या की जरूरत पड़ती है, तो वो उसे (संख्या) ले सकती है। ऐसा सरकार ने पहले भी किया है।

कांग्रेस ने क्या कहा:

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर आरएसएस ने जो कहा उससे कुछ बुनियादी सवाल उठते हैं। उन्होंने लिखा है कि क्या आरएसएस के पास जातिगत जनगणना का निषेधाधिकार है? आरएसएस जातिगत जनगणना पर इजाजत देने वाला कौन होता है?”

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !