Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जयपुर में मूसलाधार बारिश, आज 5 जिलों में अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कहीं पर रिमझिम तो कहीं पर आज मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज शनिवार सुबह तेज बारिश हुई है। अजमेर में भी भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण शुक्रवार को डैम के 4 गेट खोले गए है।

 

 

Heavy rain in Jaipur, alert in 5 districts of rajasthan

 

 

कल भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, कोटा और दौसा, शेखावाटी के जिलों सहित अन्य कई जगह तेज बारिश हुई है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है। राजस्थान में 1 जून से 6 सितंबर तक औसत बरसात 395MM होती है, जबकि इस बार कुल 615MM बरसात हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9-10 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी।

 

 

कुछ हिस्सों में हल्की ये मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में आज शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ तेज बरसात का दौर करीब 10 बजे तक जारी रहा। इस कारण शहर के भांकरोटा, मालवीय नगर और झोटवाड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई। कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, महारानी फार्म इलाके में द्रव्यवती नदी का पानी सड़क पर आ गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !